Breaking News

1000 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्वालियर जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लगभग 1000 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर सभी हितग्राहियों का सम्मान भी किया गया।

जिले की ग्राम पंचायत रतवाई, बरई, जौरासी और भितरवार जनपद पंचायत में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व पंचायतराज संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी व पंचायत स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहे। इन कार्यक्रमों में पात्र हितग्राहियों को मंच पर बुलाकर व्यक्तिगत रूप से स्वीकृति पत्र सौंपे गए, साथ ही फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।जनप्रतिनिधियों सभी हितग्राहियों को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना “सबका साथ, सबका विकास” के विजन को साकार कर रही है। उन्होंने आवास निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

हितग्राहियों ने सरकार के इस प्रयास पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह स्वीकृति पत्र उनके लिए केवल एक कागज़ नहीं, बल्कि सम्मान और स्थायित्व का प्रतीक है। हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

छतरपुर पुलिस खेल प्रतियोगिता 2026 का समापन, विजेताओं को DIG-SP ने किया सम्मानित

khabarsamayper

जिला छतरपुर दिनांक 30/04 /2024 भूकम्प पर एन०डी०आर०एफ० ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर किया माँक ड्रिल

khabarsamayper

अन्नपूर्णा रसोई का हुआ शुभारंभ भूखे लोगों को दिन में दो बार मिलेगा भरपेट भोजन ।

khabarsamayper

Leave a Comment