Breaking News

“13 सितम्बर को वर्ष की तृतीय नेशनल लोक अदालत — प्रधान जिला न्यायाधीश ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना”

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 13 सितम्बर 2025 को वर्ष की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

आगामी लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय छतरपुर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री रविन्दर सिंह सहित अन्य समस्त न्यायाधीशगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

नेशनल लोक अदालत में विद्युत, नगरपालिका के प्रीलिटिगेशन प्रकरण एवं न्यायालय में लंबित मामलों का निराकरण किया जाएगा। आम नागरिकों को लोक अदालत की जानकारी देने के लिए प्रचार वाहनों के माध्यम से जिंगल्स चलाए जा रहे हैं एवं पेम्फलेट्स भी वितरित किए जा रहे हैं।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विष्णु प्रसाद सोलंकी ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए लोक अदालत में भाग लेने की अपील की।

Related posts

21 महीने बाद खुला पति का झूठ, ग्वालियर की महिला इंजीनियर से शादी में बड़ा धोखा

khabarsamayper

नर्मदा अवार्ड भुगतान विवाद का ऐतिहासिक समाधान, चार राज्यों में समझौता

khabarsamayper

उद्योगों की मांग अनुसार कौशल विकास पाठ्यक्रम डिजाइन करें : राज्यपाल

khabarsamayper

Leave a Comment