Breaking News

15 दिवसीय सघन यातायात अभियान : 8 से 22 सितंबर 2025 , सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा – नियमों का पालन करें

प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर 8 सितंबर 2025 से 22 सितंबर 2025 तक 15 दिवसीय सघन यातायात अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

अभियान के दौरान निम्नलिखित उल्लंघनों पर विशेष नज़र रखी जाएगी:

तेज गति से वाहन चलाना 🚗💨

बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना 🪖

नाबालिग द्वारा वाहन चलाना 🚸

वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना 📱

शराब पीकर वाहन चलाना 🍺

रॉन्ग साइड वाहन चलाना ⛔

ओवरलोडिंग वाहन चलाना 🚛

बिना लाइसेंस, बिना फिटनेस एवं बिना परमिट के वाहन चलाना 📜

माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के अध्यक्ष द्वारा हाल ही में प्रदेश स्तर पर किए गए निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं और उनमें हो रही मौतें चिंता का विषय बन चुकी हैं।

यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चालकों पर दंड लगाना नहीं बल्कि लोगों को जागरूक करना और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।

Related posts

छतरपुर पुलिस का “समर्थ प्रशिक्षण अभियान” शुरू, बड़ामलहरा अनुभाग के थानों में CCTNS ऑपरेटरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

khabarsamayper

समुद्री क्षेत्र के सतत विकास के लिए जानकारी के अनुप्रयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए सागरमंथन का सफलतापूर्वक हुआ समापन

khabarsamayper

खजुराहो एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

khabarsamayper

Leave a Comment