Breaking News

19 सितंबर को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, MP समेत कई राज्यों में बदल गए दाम, फटाफट चेक करें ताजा भाव

19 सितंबर को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, MP समेत कई राज्यों में बदल गए दाम, फटाफट चेक करें ताजा भाव

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने 19 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट कर दी हैं। गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा और तेलंगाना में आज के  ईंधन के कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में गिरावट आई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत  94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रूपए और डीजल की 90.76 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल की 89.97 रुपए प्रति लीटर है।  चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपए और डीजल की 92.44 रुपए प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बदले भाव (Fuel Prices in MP Today)

गुरुवार को आगर मालवा, अनूपपुर, बड़वानी, छतरपुर, गुना, झाबुआ, खरगोन, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, रतलाम और शिवपुरी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। राजगढ़ में पेट्रोल  के भाव में एक रुपए की  वृद्धि देखी गई है। उज्जैन, सागर, सतना, सीहोर, मुरैना, मंदसौर, कटनी, होशंगाबाद, धार, दमोह, भिंड और अशोकनगर में गिरावट देखने को मिली है।

1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में  106.47 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.54 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए, उज्जैन में 106.69 रुपए और राजगढ़ में  107.46 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 91.93 रुपए, राजगढ़ में 93.75 और उज्जैन में 93.07 रुपए है।

क्रूड ऑयल का ताजा भाव (Crude Oil Prices) 

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है। हालांकि क्रूड ऑयल अभी 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव 73.60 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 70.76 डॉलर प्रति बैरल है।

Related posts

छतरपुर के रिहाइशी इलाके में आ गया बाघ, हाथियों की टीम कर रही है सर्चिंग

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का “मुस्कान अभियान”: छात्रावासों में जाकर महिला पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक

khabarsamayper

मालगाड़ी पर चढ़ गया इंजन, देखी नहीं होगी ऐसी भीषण टक्कर, बालासोर में जंग की तबाही जैसा है मंजर..

khabarsamayper

Leave a Comment