Breaking Newsअन्य

24 घंटे में हत्या का खुलासा, छतरपुर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना गढ़ीमलहरा क्षेत्र के ग्राम कलानी में हुई हत्या की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।

डायल 112 के माध्यम से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कमलेश कुशवाहा की मृत्यु की पुष्टि हुई। परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या, हत्या के प्रयास और बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नंदराम विश्वकर्मा, गोविंद कुशवाहा और एक विधि विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद किए गए हैं।

अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related posts

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चल रहा है: जानिए वोटर को क्या करना चाहिए

khabarsamayper

दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के काफी सुखद परिणाम आये

khabarsamayper

बजट 2024-25 में घोषित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) का लक्ष्य पांच वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है

khabarsamayper

Leave a Comment