Breaking News

बजट 2024-25 में घोषित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) का लक्ष्य पांच वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है

बजट 2024-25 में घोषित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) का लक्ष्य पांच वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है

इस योजना का उद्देश्य युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाना है

वित्त वर्ष 2024-25 में 1.25 लाख इंटर्नशिप अवसर प्रदान करने के लिए पीएमआईएस के तहत पायलट परियोजना शुरू की गई है

बजट 2024-25 में घोषित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस योजना) का लक्ष्य पांच वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत के रूप में, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1.25 लाख इंटर्नशिप अवसर प्रदान करने के लक्ष्य के साथ योजना की एक पायलट परियोजना 03.10.2024 को शुरू की गई है।

मंत्रालय ने पिछले तीन वर्षों के औसत सीएसआर व्यय के आधार पर शीर्ष 500 कंपनियों की पहचान की है। इनके अलावा, कोई भी अन्य कंपनी/बैंक/वित्तीय संस्थान जो इस योजना में भाग लेने की इच्छुक है, वह कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) की मंजूरी से ऐसा कर सकती है, जो उपर्युक्त 500 कंपनियों में कम प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों और क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेगा। भागीदार कंपनियों की सूची https://pminternship.mca.gov.in पर उपलब्ध है।

इस योजना को https://pminternship.mca.gov.in पर उपलब्ध ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है। आज तक, कंपनियों द्वारा 1.27 लाख इंटर्नशिप अवसर पोस्ट किए गए हैं। इनमें से लगभग 6.21 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं और कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया जारी है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना इंटर्न को व्यवसायों या संगठनों के वास्तविक जीवन के माहौल में प्रशिक्षण, अनुभव और कौशल प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है, जो अकादमिक शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की खाई को पाटने में मदद करती है, और बदले में उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाने में सहायता करती है।

कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने आज राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

 

Related posts

वर्ष 2025 | भाग–4: छतरपुर पुलिस की ‘यातायात पाठशाला’, 9500 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए जागरूक व प्रशिक्षित

khabarsamayper

80 वर्ष से अधिक के मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मिली मतदान की सुविधा

khabarsamayper

छतरपुर: बड़ामलहरा पुलिस ने अवैध देशी कट्टा व कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment