अन्य

28 जनवरी को प्रात: 11 बजे से जिला रोजगार कार्यालय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश निर्माण के अंतर्गत 28 जनवरी को प्रात: 11 बजे से जिला रोजगार कार्यालय रेडीमेड गारमेंट पार्क, गदाईपुरा में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला (युवा संगम) का आयोजन होगा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 13 कंपनियाँ भर्ती करने आ रही हैं।

 

उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में न्यू मैक्स स्किल एण्ड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (अलवर) राजस्थान, अडानी ग्रीन एनर्जी खावड़ा भुज, एमआरएफ लिमिटेड वागरा जिला भरूच, अरविंद लिमिटेड गांधी नगर गुजरात, आई सेक्ट इंदौर, प्रज्ञानी बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड इंदौर, जमुना ऑटो प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, एसआरएफ प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, गरूण 24X7 सिक्योरिटी सर्विसेज ग्वालियर, पेटीएम प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, स्टार हैल्थ इंश्योरेंस ग्वालियर, जेबी मंघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर एवं अग्निस्टोका टेक्नोलॉजी ग्वालियर द्वारा विभिन्न पदों पर 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की भर्ती की जायेगी। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 10 हजार रूपए से लेकर 20 हजार रूपए तक वेतन देय होगा।

 

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने CISF की पहली महिला बटालियन के गठन को मंजूरी दी

khabarsamayper

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर शुरू होगी पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा, भोपाल से उज्जैन तक पहली उड़ान 1 नवम्बर को

khabarsamayper

छतरपुर: सिविल लाइन थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार — 7 मोटरसाइकिल बरामद

khabarsamayper

Leave a Comment