जनसंपर्क संचालनालय में संयुक्त संचालक श्री अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने 2 दिसंबर 1988 से जनसंपर्क विभाग में सेवाएं देते हुए लगभग 38 वर्षों तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व निभाए। वे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी के रूप में भी कार्यरत रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए स्वस्थ और सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।
