मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को गोटेगांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति, भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भागवत को जीवन, मृत्यु, कर्म और सदाचार का अर्थ समझाने वाला पवित्र ग्रंथ बताया। इस दौरान उन्होंने पूज्य गोपीठाधीश्वर महंत श्री बिपिन बिहारी दास जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
