Breaking News

4 जुलाई 2025 को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस स्वैच्छिकता पर्व कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद छतरपुर के सभा कक्ष में किया गया।

जन अभियान परिषद ने मनाया स्थापना दिवस स्वैच्छिकता पर्व
——–
4 जुलाई 2025 को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस स्वैच्छिकता पर्व कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद छतरपुर के सभा कक्ष में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकपाल सिंह वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता निर्वाना फाउंडेशन के संरक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयराम चतुर्वेदी के द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र चौरसिया उपस्थित रहे। इसके साथ ही श्रीमती निषा सिंह काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र के एन सोमन एवं प्रदीप सेन के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त स्वैच्छिक रूप में काम कर रहे। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सामाजिक स्वेच्छिक रूप से सामाजिक कार्यों में लगातार सहयोग करने वाले व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार ने परिषद द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्य एवं परिषद के ढांचे के बारे में अतिथियों को अवगत कराया गया। इसके उपरांत अतिथियों के उद्बोधन किए गए। जिसमें समस्त अतिथियो ने जन अभियान परिषद के द्वारा किया जा रहे कार्य एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा किए जा रहे। कार्य के संबंध में जानकारी दी एवं कार्यों की सराहना की परिषद के वर्तमान नेटवर्क का लाभ शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लाया जा सके अतिथियों के उद्बोधन के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया। संदेश वाचन के उपरांत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नगर का प्रेरणादाई उद्बोधन सभी को सुनाया गया। तत्पश्चात विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कर करने वाले नवांकुर संस्थाओ के प्रतिनिधियो एवं परामर्शदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान का प्रारंभ अतिथियों को पौधा देकर किया गया। जन अभियान परिषद द्वारा संपूर्ण जिले में पौधों का स्वैच्छिक रूप से रोपण किया जाएगा।

Related posts

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का राजभवन आगमन, पुष्प-गुच्छ भेंट कर किया गया स्वागत

khabarsamayper

एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने किया नौगांव थाने का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों पर सख्त निर्देश

khabarsamayper

सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में 1 घंटे किया प्रदर्शन: 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया, 27 प्रतिशत आरक्षण सहित जाति जनगणना की रखी मांग

Admin

Leave a Comment