Breaking Newsअन्य

4 साल बाद गिरफ्तारी: “न्याय पथ अभियान” में सिविल लाइन पुलिस को सफलता

छतरपुर में लंबे समय से फरार चल रहे चोरी के एक आरोपी को थाना सिविल लाइन पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला वर्ष 2022 का है, जब देरी रोड स्थित एक घर में चोरी की वारदात हुई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी फूला देवी अहिरवार को हिरासत में लिया और विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य पुराने लंबित मामलों का निपटारा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी है।

पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियानों के जरिए अपराधियों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Related posts

ग्रामीणों से जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

khabarsamayper

भोपाल में बड़ा एक्शन: चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने और शेयर करने पर 8 थानों में FIR, केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर छापेमारी

khabarsamayper

दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से किसानों की आय बढ़ेगी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment