Breaking News
लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी*
*शा.उ.मा. विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर में होगी मतगणना*
*मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा स्तर पर 16 टेबल लगाई जाएगी*
*16 से 18 राउण्ड्स में सम्पन्न होगी मतगणना*
*मोबाइल फोन अन्य उपकरण रहेगें प्रतिबंधित*
*कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के संबंध में प्रेसवार्ता की*
—–
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. के अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष छतरपुर में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून को होने वाली मतगणना के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी अगम जैन, सहायक कलेक्टर कॉजोल सिंह, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मिलिंद नागदेवे एवं पीआरओ हिमांशी बजाज और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. ने बताया कि थ्री लेयर में ईव्हीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जा रही है। साथ ही राजनैतिक दलों को सीसीटीवी की लाइव रिकॉर्डिंग को दिखाने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। उन्होंने कहा प्रतिदिन स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया जाता है। पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही पेयजल सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मतगणना हॉल में मोबाइल फोन सहित अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रेक्षक, आरओ, एआरओ द्वारा एटीपीबीएस सिस्टम में लॉग इन के लिए मोबाइल हैंडसेट केवल ओटीपी प्राप्त करने के लिए ही चालू किया जाएगा और एटीपीबीएस सिस्टम में लॉग इन होने के बाद ही इसे बंद कर दिया जाएगा। प्रत्येक गणना केंद्र में मुख्य गणना हॉल्स से कुछ दूरी पर प्राधिकृत मीडिया कर्मचारियों के उपयोग के लिए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 02 में मीडिया सेंटर स्थापित रहेगा। जहां कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा होगी। गणना के रुझानो और परिणामों का प्रसारण करने के लिए उचित लाउडस्पीकर की व्यवस्था होगी। इसके अलावा मतगणना केन्द्र पर भारत निर्वाचन आयोग के सभी नियमों एवं निर्देशों का पालक करना होगा। सुरक्षात्मक दृष्टि से प्रवेश द्वार पर नियमानुसार प्रत्येक व्यक्ति की चैकिंग की जाएगी।
छतरपुर जिले में द्वितीय चरण में 26 अप्रैल 2024 को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत 1589 मतदान केन्द्रों पर चुनाव सम्पन्न हुआ था। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम अनुसार 4 जून 2024 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी। छतरपुर शहर में स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 में मतगणना कार्य सम्पन्न किया जाएगा। जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर, चंदला, राजनगर, छतरपुर, बिजावर एवं मलहरा है और तीन लोकसभा क्षेत्र 06 टीकमगढ़, 07 दमोह एवं 08 खजुराहो आते हैं। मतगणना कार्य में प्रत्येक विधानसभावार 16-16 टेबल लगाई जाएगी। विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर, बिजावर एवं मलहरा की मतगणना 17 राउण्ड्स में सम्पन्न होगी। छतरपुर एवं चन्दला की मतगणना 16 राउण्ड्स और राजनगर की मतगणना 18 राउण्ड्स में सम्पन्न होगी।”

Related posts

कासगंज में दो समुदाय में हिंसक विवाद: ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव, 5 घायल

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस, जेल, अभियोजन, न्यायिक एवं फॉरेंसिक कर्मियों के बीच अद्यतन तकनीक के उपयोग का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया

khabarsamayper

जिला दण्डाधिकारी ने मत्स्याखेट, मत्स्य परिवहन एवं मत्स्य विपणन पर 15 अगस्त तक लगाया प्रतिबंध

khabarsamayper

Leave a Comment