Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को फाइड वुमेन्स वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप-2024 का खिताब जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रैंडमास्टर हम्पी ने खिताब जीत कर भारत को गौरवान्वित किया है। यह पूरे राष्ट्र के लिए गौरव और हर्ष का क्षण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दूसरी बार वर्ल्ड रैपिड चेस चैम्पियनशिप जीतकर कोनेरू हम्पी ने इतिहास रच दिया है। हम्पी ने देश की बेटियों को आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए नव-शक्ति और नव-प्रेरणा दी है।

उल्लेखनीय है कि आंध्रप्रदेश निवासी भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने रविवार को न्यूयार्क में इंडोनेशिया की प्रतियोगी इरीन सुकंदर को विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में पराजित कर पहली भारतीय महिला विश्व चैंपियन होने का श्रेय प्राप्त किया।

Related posts

अम्बेडकरनगर में पुलिसकर्मियों का ठेके पर नशा, तीन निलंबित

khabarsamayper

पुलिस लाइन छतरपुर में तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र कार्यक्रम, पुलिस अधीक्षक ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

khabarsamayper

वर्ष 2025 | भाग–4: छतरपुर पुलिस की ‘यातायात पाठशाला’, 9500 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए जागरूक व प्रशिक्षित

khabarsamayper

Leave a Comment