सागर जिले की सुरखी थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में करीब पांच साल से फरार आरोपी चंद्रेश लोधी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी सागर ने ₹5 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने ग्राम करैया में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया।
