Breaking Newsअन्य

7 राज्यों में तलाश, राजस्थान में गिरफ्तारी! छतरपुर का ₹10 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

सात राज्यों में तलाश, राजस्थान में गिरफ्तारी!

छतरपुर जिले की बक्सवाहा पुलिस ने हिरासत से फरार ₹10,000 के इनामी आरोपी को राजस्थान के भरतपुर जिले से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी भरत लोधी दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले में हिरासत से फरार हो गया था। उसके फरार होने के संबंध में अलग से भी प्रकरण दर्ज किया गया था।

आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों ने मध्य प्रदेश समेत महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार भरतपुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related posts

स्व. माधराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

khabarsamayper

गौरीहार में जल गंगा संवर्धन अभियान, छोटे तालाब की सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश

khabarsamayper

छतरपुर में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रतिभागी हुए सम्मानित

khabarsamayper

Leave a Comment