छतरपुर पुलिस के न्याय पथ अभियान के तहत थाना गोयरा पुलिस ने वर्ष 2019 के मारपीट के प्रकरण में 7 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जगराम केवट को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुराने लंबित मामलों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छतरपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
