Breaking Newsअन्य

7 साल पुराने बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, पीएनबी के तत्कालीन लोन अधिकारी गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस के थाना सिविल लाइन द्वारा वर्ष 2018 के बैंक धोखाधड़ी प्रकरण में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला फर्जी खातों में अवैध तरीके से राशि ट्रांसफर करने से जुड़ा है। फरियादियों की रिपोर्ट पर दर्ज दो अलग-अलग धोखाधड़ी के मामलों में पहले ही तत्कालीन पीएनबी बैंक शाखा छतरपुर के शाखा प्रबंधक अमरेंद्र कुमार दास को गिरफ्तार किया जा चुका था।
अब पुलिस टीम ने इस प्रकरण में शामिल दूसरे आरोपी, तत्कालीन लोन अधिकारी पीएनबी बैंक शाखा छतरपुर सुनील कुमार सोनकर निवासी गोमती नगर, लखनऊ को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध विधिवत कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विक्रम उद्योगपुरी को मेगा इन्वेस्टमेंट जोन के रूप में विकसित

khabarsamayper

परिवर्तित मौसम में किसानों सहित सभी नागरिक भी रखें पर्याप्त सावधानियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पर्यावरण सुरक्षा के अपने संकल्प के तहत मंगलवार की रात भोपाल स्थित अपने सरकारी आवास के समीप पार्क में टेन्ट में रात्रि विश्राम किया।

khabarsamayper

Leave a Comment