छतरपुर के भगवां थाना पुलिस ने वर्ष 2018 के अवैध शराब प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी रम्मू वासुदेव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ग्राम सोरखी का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था। न्याय पथ अभियान’ के तहत की गई कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए अभियान लगातार जारी है।
