छतरपुर की भगवां थाना पुलिस ने वर्ष 2017 के सड़क दुर्घटना से जुड़े गैर इरादतन हत्या के मामले में 9 साल से फरार चल रहे वारंटी जगनलाल आदिवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बरसाना से पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यह कार्रवाई एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला और पुलिस टीम ने की।
