Breaking Newsअन्य

9 साल बाद गिरफ्त में आया आरोपी, “न्याय पथ अभियान” में छतरपुर पुलिस को बड़ी सफलता

छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत 9 साल पुराने मारपीट के मामले में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2017 से फरार आरोपी जुग्गा अहिरवार को थाना बड़ामलहरा पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा।

माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

छतरपुर पुलिस द्वारा पुराने लंबित मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

Related posts

ग्वालियर में फ्लैट की फर्जी रजिस्ट्री कर ₹45.50 लाख का लोन लेने का आरोप

khabarsamayper

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने यूनिसेफ के अधिकारी-कर्मचारियों को संचालित गतिविधियों में सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मकर संक्रांति, उत्तरायण और माघ बिहू के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं

khabarsamayper

Leave a Comment