Breaking News

गल्ला व्यापारी की हत्याकांड का खुलासा

छतरपुर एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी की कारवाही, 11 मार्च को पठापुर निवासी गल्ला व्यापारी धन प्रसाद जैन के हत्याकांड का किया खुलासा, तीन हत्या आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी के मकसद से घर में घुसे थे चोर | व्यापारी धन प्रसाद जैन के जाग जाने के बाद जब व्यापारी ने विरोध किया तो चोरों ने कर दी गल्ला व्यापारी की हत्या |

एसपी सचिन शर्मा एएसपी विक्रम सिंह के निर्देशन में व सीएसपी लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई | पुलिस ने बताया कि गल्ला व्यापारी की हत्या करने वाले राज कुमार पिता रमेश अहिरवार | राजू कुशवाहा पिता धर्मराज कुशवाहा, नीलू उर्फ नंदकिशोर पिता रामदास साहू निवासी पठापुर रोड को गिरफ्तार किया गया है | उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त की किए जाने वाले धारदार चाकू व लोहे की रॉड सहित चोरी का सामान बरामद किया गया है। कोतवाली थानाप्रभारी अरविंद दांगी सहित उनकी टीम ने इस अंधे कत्ल का खुलासा किया है।

Related posts

लोक निर्माण विभाग के आठ इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई

khabarsamayper

शासन की उपार्जन नीति के तहत किसान भाई जिन्होंने किसी भी केन्द्र का पंजीयन कराया हो, वह अपनी सुविधा अनुसार जिले के किसी भी केन्द्र पर फसल बेंच सकते हैं।

khabarsamayper

विकास योजना विजन@2047 के लक्ष्यों को पूर्ण करने में सहायक

khabarsamayper

Leave a Comment