Breaking News

द्वारका में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर दो की मौत कई घायल —

छतरपुर न्यूज़ – द्वारका में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. मृतक और घायल टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के रहने वाले और दिल्ली में मजदूरी करते थे। दिल्ली के द्वारका इलाके में भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए हरी नगर के दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बीती रात द्वारका इलाके में एक रेड लाइट पर यह हादसा हुआ. घायलों में 32 साल का माते और 10 साल की दीक्षा है. दोनों द्वारका के स्पाइनल एनक्लेव के रहने वाले है। मृतकों में 30 साल की फूला जो माते की पत्नी है और 30 साल लखन है जो भरत विहार का रहने वाला है और माते का जीजा है. सभी लोग बाइक पर सवार थे. मृतक और घायल टीकमगढ़, मध्य प्रदेश के रहने वाले और दिल्ली में मजदूरी करते हैं. माते ने पूछताछ में बताया को वो रात में भरत विहार से द्वारका सेक्टर 17 की तरफ जा रहे थे, तभी सेक्टर 13 की तरफ से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. पुलिस ने कार चला रहे 24 साल के अबरार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नजफगढ़ का रहने वाला है।

 

 

May be an image of car

Related posts

मुरैना नगर निगम में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: युवक ने महापौर के सामने मोबाइल पर कराया पूरा खुलासा

khabarsamayper

छतरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं पर कलेक्टर का सख्त रुख, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी और पोर्टल एंट्री अनिवार्य – कलेक्टर पार्थ जैसवाल

khabarsamayper

मध्यप्रदेश शासन ऊर्जा विभाग के अधीन 6 बिजली कंपनियों में विभिन्न खाली पदों की पूर्ति के लिये परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पदों के अंतर्गत

khabarsamayper

Leave a Comment