Breaking News

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की नवागत कुलपति प्रो. शुभा तिवारी का स्वागत और निवृत्तमान कुलपति प्रो टीआर थापक की भावभीनी विदाई —

नवागत कुलपति प्रो. शुभा तिवारी जी ने इस अवसर पर कहा कि आप सब के सहयोग से नियमित रूप से शिक्षण कार्य पूरी निष्ठा से करने, ई- लाइब्रेरी और नवाचार कर शोधात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने अधोसंरचनात्मक विकास के साथ अकादमिक उत्कृष्टता पर जोर दिया। प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ अशोक निगम, सचिव डॉ एसके छारी, उपाध्यक्ष डा कृष्णा शुक्ला, सहसचिव हिमांशु अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष डॉ. एसडी अहिरवार ने संघ की ओर से निवृत्तमान कुलपति प्रो टीआर थापक व नवागत कुलपति प्रो शुभा तिवारी को शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन में मंचासीन अतिथि श्री राकेश शुक्ला राधे ने प्रो थापक जी को कुशल नेतृत्व का धनी बताया और नई कुलपति को सहयोग हेतु आश्वस्त किया। वरिष्ठतम प्राध्यापक डॉ डी पी शुक्ला ने डॉ.थापक को सहृदय व संवेदनशील मुखिया निरूपित कर नई कुलपति जी के प्रति सहयोग की भावना व्यक्त की। कुलसचिव प्रो एसडी चतुर्वेदी ने प्रो थापक जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी क्षमताओं की प्रशंसा की तथा नई कुलपति जी को विश्वविद्यालय के विकास में पूर्ण सहयोग देने की बात कही निवृत्तमान कुलपति प्रो टीआर थापक ने कहा कि वे आप सभी के सहयोग से विश्वविद्यालय को एक स्वरूप दे सके हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को मां बताते हुए पुत्रवत सेवाभाव का उल्लेख किया तथा सदैव विश्वविद्यालय के विकास में भागीदार रहने का आश्वासन दिया।

Related posts

370 AQI में जॉगिंग कर रहे दिल्लीवासी—ठंड और प्रदूषण से सांसों पर दोहरी मार

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ पत्रकार, कॉलमिस्ट एवं कथावाचक पं. विजय शंकर मेहता की माताजी श्रीमती सुमित्रा देवी मेहता के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है

khabarsamayper

स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ तिलक लगाकर स्कूलों में बच्चों का हुआ स्वागत

khabarsamayper

Leave a Comment