Breaking News

हनुमान जी को चित्र में नहीं अपने चरित्र में उतारो धीरेंद्र शास्त्री —

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सोमवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमंत कथा शुरू हुई। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जब कथा कहने मंच पर पहुंचे तो श्रद्धालुओं ने उत्साहित होकर तालियों से उनका स्वागत किया। मंच पर विराजमान हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हुए उन्होंने कथा वाचन शुरू किया।May be an image of 1 person and henna पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा की मैं भारत के लोगों से कहना चाहता हूं कि तुम्हें महान बनना है तो हनुमान जी को चित्र में नहीं अपने चरित्र में उतारो। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि 27 जून मंगलवार को सुबह 11 बजे हम पहले दिव्य दरबार लगाएंगे उसके बाद फिर शाम को कथा में धर्म विरोधियों के छक्के छुड़ाएंगे। कथा सुनने के लिए देशभर से करीब 70 से 80 हजार से अधिक महिला-पुरुष व बच्चे पहुंचे।

 

Related posts

अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग तेज: छतरपुर में मशाल जुलूस, बड़ी संख्या में लोग शामिल

khabarsamayper

वरात्रि पर 50वर्षीय माँ ने ममतामयी रक्तदान कर पुत्र को दिया जीवनदान।

khabarsamayper

छतरपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

khabarsamayper

Leave a Comment