Breaking News

कांग्रेस युवा नेता और पुलिस आरक्षक के बीच मारपीट,

छतरपुर :- लड़की को छेड़ना पड़ा भारी ,बीच सड़क पर पुलिस वाले ने अपराधी को सिखाया सबक , वीडियो हुआ वायरल

social media पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक और एक पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई हो रही है वीडियो छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना रोड का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी अजय प्रताप सिंह बघेल, जिला कांग्रेस के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष है, सिविल लाइन पुलिस ने धारा 353,332,186,294,506 के अंतर्गत गिरफ्तार किया।।

पुलिस आरक्षक ने युवती को छेड़ने से रोका तो युवक गालिया देने लगा दोनों की आपस झड़प मे हो गई।
मारपीट लाइव विडियो आया सामने,कालेज की युवती को छेड़ रहे युवक को देख पुलिसकर्मी ने बहादुरी दिखाई। चौकाने बाली बात ये है कि जहां एक आरक्षक इतनी बहादुरी से एक युवती को बचाया है वही आने जाने वाले लोगो को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता लोग कितने स्वार्थी हो चुके है । ऐसे अपराधी खुले आम लडकियों को परेशान करते है और गुन्डागर्दी करके लोगो को परेशान करते है खुले आम लोग अपराध कर रहे है लेकिन रास्ते से आते जाते लोग इस कदर अंधे हो चुके है कि सामने हो रहे अपराध को भी अनदेखा कर देते है।
ऐसे मे अगर कोई उन लोगो का विरोध करता है उनसे अकेले भिडने के लिए तैयार है जो ऐसे लोग किसी हिरो से कम नहीं है जो एक असली
आरक्षक है वो यही है।
मनीष दुबे है, जो खजुराहो थाने मे पदस्त है, डाक लेकर छतरपुर आया था और अपने थाने क्षेत्र से बाहर होकर भी बीच सङक पर एक लङकी को बचाया और अकेले उस अपराधी से भिड़ गया जो एक महाविद्यालय की लड़की को परेशान कर रहा था। आरक्षक ने उस लड़की को बचाया और अपराधी से भिड़ा रहा आने जाने वाले लोग उसे देखते हुए निकलते रहे। आज न सिर्फ समाज को , शहर को , प्रदेश को बल्कि पूरे देश को ऐसे आरक्षकों की जरूरत है और साथ ही जरूरत है ऐसे लोगो को प्रोत्साहित करने की और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने की।

सिविल लाइन थाने मे आरोपी लड़के के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है और जिसे जेल भेजा गया है।

आरोपी अजय प्रताप सिंह बघेल, जिला कांग्रेस के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष है, सिविल लाइन पुलिस ने धारा 353,332,186,294,506 के अंतर्गत गिरफ्तार किया।

Related posts

गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगार परक शिक्षा ही देश की मजबूती का आधार शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए महू, देवास, नरसिंहपुर के स्कूलों को 5-5 लाख का पुरस्कार

khabarsamayper

छतरपुर PWD-भवन विक्रय मामला: छोटे अफसर सस्पेंड, बड़ी मछलियां सुरक्षित! नगरपालिका को सिर्फ नोटिस

khabarsamayper

अमरकंटक से सीधी 220 के.व्ही. सर्किट में विद्युत प्रवाह प्रभावित हुआ, लेकिन 220 के व्ही सबस्टेशन सीधी में वैकल्पिक ट्रांसमिशन सप्लाई उपलब्ध होने से क्षेत्र में इस कारण कोई विद्युत व्यवधान नहीं हुआ।

khabarsamayper

Leave a Comment