Breaking Newsनौकरी का अवसरराजनीति

मध्यप्रदेश पटवारी की नई नियुक्तियां अब नहीं होगी

मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा में धान्धली के आरोप के बाद सरकार ने इस परीक्षा के आधार पर पटवारियों की नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। कांग्रेस का कहना है की सरकार ने नियुक्तियां रोकने का फैसला कर ये मान लिया है की इन परीक्षाओ में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की सी बी आई से जाँच की मांग की है। कांग्रेस ने मांग की है कि ,पूरी परीक्षा की सी बी आई जाँच हो। सभी दस टॉपर्स की वीडियोग्राफ़ी , जिसमे उनका रिस्पॉन्स टाइम पता चलता हो ,जारी किया जाये। सभी दस टॉपर्स का सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में मीडिया ट्रायल कराया जाये। सभी जाँच समय सीमा में दस दिन में पूरी की जाये। जाँच पूरी होने तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पोस्टिंग की प्रकिर्या को लंबित रखा जाये। आगामी सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड़ में कराई जाये। दिव्यांग कोर्ट में पात्रता के लिए कई कैंडिडेट्स फर्जी पत्र बनवा रहे है। उनकी जांच कर कार्रवाई की जाये।

Related posts

बमीठा पुलिस और डायल-112 की त्वरित कार्रवाई, हाईवे पर खड़ी कार में लगी आग पर पाया नियंत्रण

khabarsamayper

प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों को राज्यपाल का संदेश — “समर्पण और संवेदनशीलता से ही मिलती है सच्ची सफलता”

khabarsamayper

छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: शिक्षा विभाग के अधिकारी की मौत, दूसरा गंभीर घायल

khabarsamayper

Leave a Comment