अन्य

भगवां थाना में 108 अपराधियों के खिलाफ बॉण्ड ओवर की हुई कार्यवाही राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कैम्प लगाकर भरवाए बॉण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

भगवां थाना में 108 अपराधियों के खिलाफ बॉण्ड ओवर की हुई कार्यवाही
राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कैम्प लगाकर भरवाए बॉण्ड
विधानसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
——
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी छतरपुर श्री संदीप जी.आर. के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करने के लिए राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिले भर में कैंपों के माध्यम से बॉण्ड ओवर धारा 107 एवं 116 की कार्यवाही जारी है।
इसीक्रम में सोमवार को बड़ामहलरा अंतर्गत थाना भगवां में विभिन्न प्रकरणों में 108 अपराधियों पर नोटिस तामीली की गई। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाने में कैम्प आयोजित कर मौके पर 108 अपराधियों से बॉन्ड भरवाया गया। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने निर्देशित किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक को सुशासन और योजनाओं का सीधा लाभ मिलना सरकार का मूल लक्ष्य है

khabarsamayper

छतरपुर: गढ़ी मलहरा पुलिस ने अवैध कट्टा सहित आरोपी को पकड़ा

khabarsamayper

महाराष्ट्र में बढ़ा कुत्तों का आतंक, एक साल में 1.28 लाख लोगों को डॉग बाइट का शिकार

khabarsamayper

Leave a Comment