Breaking Newsराजनीति

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र श्री अनुपम राजन द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र श्री अनुपम राजन द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023 अंतर्गत की जा रही तैयारियों तथा 25 अक्टूबर तक प्राप्त हुए नामांकन के बारे में जानकारी दी गई। निर्वाचन सदन, भोपाल में आज आयोजित इस बैठक में श्री राजन ने बताया कि प्रदेश में संयुक्त टीमों द्वारा 140 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती कार्रवाई की गई है। जब्त सामग्री में नकद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ, बहुमूल्य धातु, ज्वेलरी और विभिन्न सामग्रियां शामिल है।
श्री राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश में निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 152 सामान्य प्रेक्षक , 35 पुलिस प्रेक्षक और 102 व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

दुज्जुहा पर्व के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक सम्पन्न शांति और सौहार्द से मनाने की अपील

khabarsamayper

बलराम कृषि महोत्सव में सीएम मोहन यादव का किसानों को संदेश, यूसीसी पर भी दिया बड़ा बयान

khabarsamayper

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 151 आवेदनों पर की सुनवाई

khabarsamayper

Leave a Comment