Breaking Newsअन्य

दर्दनाक हादसा: इंदौर में दूसरी मंजिल से गिरकर 2 साल की मासूम की मौत

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित आलोक नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 2 साल की मासूम बच्ची की दूसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची पायल अपनी मां के साथ घर पर थी। मां उसे तैयार करने के बाद बाथरूम में चली गई, इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते बालकनी में पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि करीब दो फीट ऊंची रेलिंग से झांकते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रात में उसने दम तोड़ दिया।

यह घटना एक बार फिर घरों में छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Related posts

MP Weather : थमी बारिश की रफ़्तार, कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना, जानें IMD का अपडेट

khabarsamayper

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का अष्टम दिवस, प्रेरक संदेशों से जागरूक कर रही छतरपुर पुलिस

khabarsamayper

बागपत में इंसानियत शर्मसार: स्ट्रीट डॉग को जबरन शराब पिलाई

khabarsamayper

Leave a Comment