Breaking Newsअन्य

फरार आरोपियों पर शिकंजा: छतरपुर पुलिस ने घोषित किए इनाम, कई बदमाश गिरफ्तार

छतरपुर में फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार इनाम घोषित किए जा रहे हैं।

हत्या, धोखाधड़ी, एनडीपीएस, दुष्कर्म और चोरी जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपियों पर ₹3000 से लेकर ₹8000 तक के इनाम घोषित किए गए हैं। इनमें महाराजपुर, सिविल लाइन, बक्सवाहा, बमीठा और महिला थाना क्षेत्रों के कई आरोपी शामिल हैं।

वहीं हाल ही में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट, दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में कई इनामी आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

“दमोह में शराब तस्कर का अनोखा जुलूस — गले में शराब की बोतलों की माला डालकर गाँव में घुमाया!”

khabarsamayper

बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम पाटन में तेंदुए का हमला

khabarsamayper

मुँह पर कालिख पोतकर तीन किलोमीटर तक निकाला जुलूस

khabarsamayper

Leave a Comment