Breaking Newsअन्य

अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: छतरपुर पुलिस ने 144 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस ने ग्राम कुटौरा में अवैध शराब के संग्रह पर छापा मारते हुए बड़ी सफलता हासिल की। सूचना के आधार पर शटर वाली दुकान में तलाशी लेने पर 16 पेटी यानी करीब 144 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत लगभग 65 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त की गई।

इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र सिंह घोषी उर्फ सत्तू को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अनुज घोषी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरभि शर्मा एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

उज्जैन को मिली 18 करोड़ की सौगात, CM मोहन यादव ने किया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण

khabarsamayper

सागर में आंधी का तांडव, घरों की चद्दरें उड़ीं; आधा शहर अंधेरे में डूबा

khabarsamayper

छतरपुर: कलेक्टर-एसपी ने बूढ़ा बांध का किया निरीक्षण, मूर्ति विसर्जन की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment