5 फ़रवरी 2024 की मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरे
Breaking News

5 फ़रवरी 2024 की मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरे

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया मोदी सर्कार के दूसरे कार्यकाल का आखरी अंतिम बजट , जिसमे मध्य प्रदेश के लिए बड़ी खुश खबरी ,प्रदेश में बनाये जायेगे खनिज , ऊर्जा और सीमेंट के कॉरिडोर , मध्य प्रदेश को मिलेंगे साढ़े 6 हज़ार करोड़ रुपये

2 भोपाल में गिरफ्तार हुई अपनी ही माँ बाप को बंधक बनाने बाली लड़की , चार महीने तक अपने ही माँ बाप को बंधक बनाकर एक करोड़ की मांगी थी फिरौती , भोपाल पुलिस ने 8 महीने बाद किया गिरफ्तार ,उसका साथी अल्ताफ और बेटा अभी भी फरार

3 मध्य प्रदेश में 10 वी की बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से शुरू जो 28 फ़रवरी तक चलेगी , वही 6 फ़रवरी से शुरू होंगी 12 वी की परीक्षा जिसका आखरी पेपर 5 मार्च को होगा माध्यमिक शिक्षा मंडल का आदेश परीक्षा में नहीं बर्दास्त की जाएगी लापरवाही ,नक़ल करना बर्बाद कर सकती है जिंदगी ,

4 दतिया में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी , कचरे के ढेर में बदल रहा दतिया शहर , पांच दिन से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा तीन महीने से नहीं मिली बेतन , दतिया की सड़के और नालिया कचरे से होने लगी बंद

5 सालो से चल रहे ज्ञानवापी मस्जिद में हिन्दुओ को मिला पूजा का अधिकार , 30 साल बाद तहखाने में हुई पूजा , देश भर में खुशी का माहौल ,भोपाल में की गयी आतिशवाजी

6 मध्य प्रदेश के मुरैना में पहली बार आये मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव ,स्वागत में जुटा पूरा शहर , शहर बसियो ने किया ऐतिहासिक स्वागत , रस्सा डालने के बाद भी काबू में नहीं हुई भीड़ ,रोजगार के लिए युवाओं को 5151 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत

7 रतलाम में पुजारी पर चाकू से हमला करने बाले आरोपी हुए गिरफ्तार , पुलिस ने सड़क पर पैदल चल कर निकाला जुलूस ,साथ ही लगवाए नारे ,जुर्म करना पाप है पुलिस हमारी बाप है , पुजारी की पत्नी ने कहा इनके घर भी चलवाओ बुलडोजर

8 सीहोर में एक निजी अस्पताल में हुई जच्चा बच्चा की मौत , परिजनों में मचा हंगामा ,परिवार बालो ने कहा गलत इंजेक्शन लगाने से हुई दोनों की मौत , अस्पताल की लापरवाही का मामला आया सामने

9 कांग्रेस फ़रवरी के अंत में घोषित कर सकती है लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार , लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी में है कांग्रेस ,जल्द ही 29 सीटों पर बड़े बदलाव को लेकर फैसला करेगी पार्टी

10 छतरपुर के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत , विजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ल , राजनगर विधायक अरविन्द पटेरिया और छतरपुर विधायक ललिता यादव ने किया स्वागत

 

Related posts

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 213 आवेदनों पर हुई सुनवाई

khabarsamayper

फरार आरोपियों पर शिकंजा: छतरपुर पुलिस ने घोषित किए इनाम, कई बदमाश गिरफ्तार

khabarsamayper

“शक्ति दीदी” के रूप में पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर का काम कर रहीं महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर तो बनी ही हैं, उनका आत्म बल व आत्म सम्मान भी बढ़ गया है। यह कहना है काल्पीब्रिज के समीप स्थित गणेश पेट्रोल पंप पर काम कर रहीं शक्ति दीदी श्रीमती लता राजौरिया का। लता जैसी जिले की 35 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी के रूप में ग्वालियर शहर, डबरा व भितरवार स्थित पेट्रोल पंपों पर सफलतापूर्वक फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी निभा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप ग्वालियर जिले में जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने “शक्ति दीदी” योजना शुरू की है। जिसके तहत ऐसी महिलाओं को शक्ति दीदी बनाकर पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाई जा रही है जो जरूरतमंद हैं, अपनों द्वारा उपेक्षित हैं अथवा जिनके पति का असमय निधन हो चुका है। शक्ति दीदी के रूप में पेट्रोल पंप पर काम कर रहीं महिलायें कहती हैं कि अब हमें छोटी-मोटी जरूरतों के लिये किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़ते। हमें सरकार की लाड़ली बहना योजना व नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का लाभ भी मिल रहा है। इससे हमारे परिवार के दिन अब अच्छे से गुजर रहे हैं। महिलाओं को फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में काम करने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक का इनका ड्यूटी टाइम निर्धारित कराया गया है। जिन पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदी काम कर रही हैं उन पर पुलिस द्वारा लगातार गश्त किया जाता है। साथ ही एक वॉट्सएप ग्रुप भी तैयार कराया गया है, जिस पर शक्ति दीदियों के साथ-साथ संबंधित पुलिस थाना, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी एवं पेट्रोल पंपों के संचालकों के नाम जुड़े हैं। खाद्य विभाग के अधिकारी भी शक्ति दीदियों का हालचाल जानने नियमित रूप से पेट्रोल पंपों पर पहुँचते हैं। जिन पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदी काम कर रही हैं, वहाँ सकारात्मक माहौल बना है। पेट्रोल पंप संचालक कहते हैं कि छोटी-मोटी बातों को लेकर उपभोक्ताओं के साथ आए दिन होने वाला मुँहवाद अब नहीं होता। शक्ति दीदियों को मासिक मानदेय के रूप में 8 हजार रूपए मिलते हैं। साथ ही कुछ पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा तेल की बिक्री पर अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है। इससे सभी शक्ति दीदी मन लगाकर काम करती हैं। लता व कुसुमा कहती हैं कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने हम सब लोगों को आर्थिक व मानसिक रूप से सशक्त बना दिया है।

khabarsamayper

Leave a Comment