Breaking News

कलेक्टर ने छतरपुर शहर की बावड़ियों एवं कुंओ का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने छतरपुर शहर की बावड़ियों एवं कुंओ का किया औचक निरीक्षण
पुरानी जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार एवं वर्षा जल के संग्रहण के निर्देश
तालाबों में कचरा नहीं फेंके, इन्हें स्वच्छ रखने के निर्देश
कलेक्टर ने गंदे पानी को जलाशयों में जाने से रोकने के दिए निर्देश
———
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले भर में प्राथमिकता से जल गंगा संवर्धन अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। बुधवार को कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने छतरपुर शहर की बावड़ियों, कुंओ तालाबों सहित अन्य जलाशयों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री जी.आर. ने सीएमओ छरतपुर को जल गंगा संवर्धन अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुरानी जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार के लिए निर्देश दिए। साथ ही रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के वर्षा जल के संग्रहण के लिए विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा पुराने तालाबों एवं जल संरचनाओं में स्वच्छ जल पहुंचे। साथ ही गंदा पानी को प्रभावी ढंग से जलाशयों में रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तालाबों मे कचरा नहीं फेंके जाने और बेहतर स्वच्छता व्यवस्था रखने के लिए नगरपालिका को निर्देशित किया। कलेक्टर ने मोटे के महावीर मंदिर स्थित बावड़ी, कुंआ, किशोर सागर तालाब, ऑडिटोरियम के पास बावड़ी आदि जल स्त्रोतों का निरीक्षण किया।

Related posts

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 19 लोग घायल

khabarsamayper

‘न्याय पथ अभियान’ में बड़ी सफलता, 6 और 5 साल पुराने मामलों का फरार वारंटी गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, 144 वाहनों पर हुई चालानी कार्रवाई

khabarsamayper

Leave a Comment