Breaking News

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 131 आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर के निर्देश पर नि:शुल्क आवेदन लिखवाने की व्यवस्था

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 131 आवेदनों पर हुई सुनवाई
कलेक्टर के निर्देश पर नि:शुल्क आवेदन लिखवाने की व्यवस्था
—-
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में आमजनों के लिए जनसुनवाई के शिकायती आवेदनों को लिखवाने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई में लोगों से प्राप्त आवेदनों की अधिकारियों द्वारा सुनवाई की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे सहित एसडीएम और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में प्राप्त 131 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।

Related posts

बलराम कृषि महोत्सव में सीएम मोहन यादव का किसानों को संदेश, यूसीसी पर भी दिया बड़ा बयान

khabarsamayper

रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर बड़ामलहरा में निकली भव्य शोभायात्रा

khabarsamayper

भोपाल में 6 लाख के नकली नोट खपाने वाला गिरफ़्तार, 30 लाख की करेंसी छापने की तैयारी

khabarsamayper

Leave a Comment