Breaking News

गाइड के कौशल उन्नयन के लिए खजुराहो में गाइड कार्यशाला का आयोजन

गाइड के कौशल उन्नयन के लिए खजुराहो में गाइड का
र्यशाला का आयोजनपर्यटकों को रोचक तरीके से पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराने गाइड बनेंगे सक्षम
——
गाइड के कौशल उन्नयन और पर्यटन स्थलों के बारे में पर्यटकों को रोचक तरीके से जानकारी देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में खजुराहो में तीन दिवसीय गाइड कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार द्वारा गाइड शाला का शुभारंभ किया गया। पर्यटन बोर्ड के संयुक्त संचालक श्री वरूण बडेरिया ने बताया की कार्यशाला के प्रथम दिवस लाइसेंसधारी गाइड को आकर्षक और प्रभावी वक्ता के गुर सिखाए गए। साथ ही मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा लायसेन्स धारक गाईड से संबंधित जानकारी प्राप्त करने एवं गाईड रेटिंग प्रदान करने के लिये तैयार किये गए प्लेटफार्म टूरिस्ट गाइड रेटिंग सिस्टम के भविष्य में होने वाले लाभ से भी अवगत कराया गया। कार्यशाला में छतरपुर जिले के लगभग 25 गाईड राज्य स्तरीय एवं स्थानीय स्तर गाईड सम्मलित रहे। उल्लेखनीय है कि पर्यटन स्थलों के प्रति पर्यटकों की रूचि बढ़ाने और गाइड के उन्नयन और लाइसेंस धारक गाइड के उन्नयन के लिए मिशन मोड पर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। पर्यटन स्थलों पर पहुँचने वाले इन पर्यटकों का सीधा संपर्क गाईड से होता है। पर्यटन स्थल की समस्त महत्वपूर्ण एवं तथ्यात्क जानकारी को रूचि के साथ पर्यटक तक पहुँचाने की भूमिका को निभाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी गाईड पर होती है। कार्यशाला के माध्यम से गाइड आकर्षक तरीके से पर्यटकों को पर्यटन स्थल से रूबरू कराने में सक्षम हो सकेंगे।

Related posts

मध्यप्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के लिए निरंतर योजनाएं बनाने का काम किया है

khabarsamayper

मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई।

khabarsamayper

टीआई अरविन्द्र कुजूर की धड़ाधड़,धड़पकड़ कार्रवाई से गुंडो,बदमाशो में पैदा हुआ ख़ौफ़ |! अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक और बदमाश हथियार से साथ पकड़ा,भेजा जेल,लगातार जारी है कार्यवाही !|

khabarsamayper

Leave a Comment