Breaking Newsअन्य

मिर्च स्प्रे डालकर मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार! ₹5 लाख की कार और स्प्रे जब्त

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुराने पन्ना नाका, सटई रोड पर 10 सितंबर को सिम विक्रेता के साथ मिर्च स्प्रे डालकर मारपीट के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मिर्च स्प्रे और करीब ₹5 लाख कीमत की कार जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी इन्द्रजीत सिंह उर्फ राज राजा के खिलाफ 12 और अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ 4 अपराध पहले से दर्ज हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts

8 साल से फरार हत्या-लूट का आरोपी आदेश खामरा गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान में बड़ी सफलता

khabarsamayper

बीड़ी, चूना पत्थर एवं डोलोमाईट व लौह-मैग्नीज-क्रोम अयस्क खदान श्रमिक एवं उनके पुत्र-पुत्रियों के लिए भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा “शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना”

khabarsamayper

भोपाल में आयोजित हो रही भव्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट औद्योगिक विकास के स्वर्ण युग का सुप्रभात

khabarsamayper

Leave a Comment