Breaking Newsअन्य

छतरपुर में कच्ची शराब के अड्डों पर आबकारी का बड़ा प्रहार! 19 भट्टियां ध्वस्त, 850 किलो महुआ लाहन नष्ट।

छतरपुर जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी अमृता जैन के नेतृत्व में बिजावर, कंजरपुरा, बिलगांय, नयाताल और कायन क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान 19 से अधिक शराब भट्टियां ध्वस्त कर 850 किलोग्राम से ज्यादा महुआ लाहन नष्ट किया गया। टीम ने 33 लीटर हाथभट्टी शराब भी जब्त की। कार्रवाई में करीब ₹1 लाख 10 हजार की सामग्री नष्ट और जब्त की गई, जबकि आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Related posts

तलवापुरवा गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, इलाके में तनाव

khabarsamayper

रेखा यादव को महिला आयोग की कमान, बड़ामलहरा की राजनीति में बढ़ेगी ताकत

khabarsamayper

सीधी बोलेरो पर गिरा ट्रक, दो बच्चों समेत 7 की मौत —

khabarsamayper

Leave a Comment