मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 1 नवंबर से 15 जनवरी तक सेना दिवस से संबंधित आयोजनों की शुरुआत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को राजधानी भोपाल में आमजन भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को करीब से देख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन के लिए रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का आभार जताया। वहीं, शौर्य स्मारक पर संकल्प वृक्ष पौध-रोपण अभियान के शुभारंभ के दौरान प्रदेश के सभी 55 जिलों की मिट्टी के समायोजन को विविधता में एकता का प्रतीक बताया।
