Breaking News

गर्भवती महिलाएं संकोच को छोड़ तिमाही जांच अवश्य कराएं: केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार जिला स्तर पर संपूर्णता अभियान का शुभारंभ

गर्भवती महिलाएं संकोच को छोड़ तिमाही जांच अवश्य कराएं: केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार
जिला स्तर पर संपूर्णता अभियान का शुभारंभ
आकांक्षी जिला अंतर्गत कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य बिन्दुओं पर होगा और बेहतर कार्य
——-
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री Dr Mohan Yadav के मुख्यातिथ्य में आकांक्षी जिला अंतर्गत जिले स्तर पर संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का अयोजन बुधवार को जिला पंचायत परिसर में किया गया। इस अवसर पर छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, श्री चन्द्रभान सिंह गौतम, श्री पुस्पेंद्र प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्री धीरेन्द्र नायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंयायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, एसीईओ श्री चन्द्रसेन सिंह, एसडीएम श्री अखिल राठौर सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि छतरपुर जिले के आकांक्षी जिला में चयनित होने पर जिले में अनेक विकास कार्य हुए है। संपूर्णता अभियान अंतर्गत 6 सूचकांक निर्धारित किए गए है। जिसको सफल बनाने के लिए जिले में कार्य किया जाएगा। जिसमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण आहार, स्कूलों में बिजली पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं गर्भवती महिलाओं की पहली तिमाही में एएनसी जांच सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा महिलाएं स्वास्थ्य संबंधी जांचें कराने में संकोच न करें, ऐसी भ्रांति को खत्म करना है। उन्होंने कहा एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर महिलाओं को जांच के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा स्वसहायता समूहों की बहनें शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आगे आ रहीं है और बहनों में अदम्य साहस है। उन्होंने कहा बहनों के द्वारा जैविक खाद के उपयोग से गेंहु उत्पादन किया जा रहा है। साथ ही दलिया एवं अगरबत्ती भी बना रहीं है। नेचुरल चीजों का सग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने कहा बहनें स्वयं के साथ परिवार गांव को भी आत्मनिर्भर एवं स्वालंबी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। बक्सवाहा की स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई जा रही अगरबत्तियों के कार्य की प्रशंसा की। साथ ही मिट्टी से बने हुए कलात्मक उत्पादों को भी सराहा। केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार द्वारा सभी से आव्हान किया गया कि संपूर्णता अभियान के छः बिंदुओं को प्रमुखता के आधार पर सभी विभागों के अधिकारी मिलकर पूर्ण करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सीआरसी का नया भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यह दिव्यांग भाईयों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। साथ ही मेडीकल कॉलेज का निर्माण कार्य जारी है। साथ ही कहा बरेठी में सोलर पॉवर प्लांट स्थापित होगा। इस दौरान हितग्राहियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया और सभी को संपूर्णता अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाते हुए सभी से मिलकर छतरपुर के विकास में योगदान देने की अपील की गई है।
• एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं
केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के एक पेड़ मां के नाम अभियान में आमजनों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा पौधरोपण के साथ ही अपनी मां के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करें।

Related posts

युवाओं को बर्बाद करने वाले बड़े सटोरियों पर छतरपुर पुलिस करेगी बड़ी कार्यवाही,*

khabarsamayper

हम सबने ठाना है, जल स्त्रोतों को बचाना है

khabarsamayper

धीरेंद्र शास्त्री की वनवासी रामकथा का विरोध

khabarsamayper

Leave a Comment