Breaking Newsअन्य

मानव सेवा को मजबूती: छतरपुर जिला अस्पताल में रेड क्रॉस कार्यालय का शुभारंभ

छतरपुर जिला अस्पताल में मानव सेवा और आपदा राहत कार्यों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नवीन रेड क्रॉस कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया और उपस्थित अधिकारियों व रेड क्रॉस सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कलेक्टर ने जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण भी किया और सामाजिक कार्यों में अधिक सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के शुरू होने से रेड क्रॉस की गतिविधियों को और अधिक संगठित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के नव-नियुक्त जिला सचिव अनुरुद्ध सिंह, नौगांव एसडीएम जी.एस. पटेल, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता सहित कई अधिकारी, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

22 जुलाई को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम

khabarsamayper

जबलपुर को बड़ी सौगात, कैंसर मरीजों के लिए 100 बेड का अत्याधुनिक उपचार केंद्र शुरू

khabarsamayper

इंदौर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशुतोष कुमार गुप्ता होंगे छतरपुर जिले के नए CHMO

khabarsamayper

Leave a Comment