Breaking Newsअन्य

नेचुरोपैथी है स्वस्थ जीवन की कुंजी: मंगुभाई पटेल का बड़ा संदेश

मंगुभाई पटेल ने कहा है कि नेचुरोपैथी स्वस्थ जीवन जीने की एक प्रभावी मार्गदर्शिका है। वे बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के ज्ञान-विज्ञान सभागार में आयोजित आरोग्य भारती की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मन को नियंत्रित करना और इन्द्रियों पर संयम रखना ही स्वस्थ जीवन का आधार है। आयुर्वेद को प्रकृति की औषधियों का विज्ञान बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका असर भले धीरे हो, लेकिन यह सुरक्षित और बिना साइड इफेक्ट के होता है।

राज्यपाल ने स्वस्थ जीवन के लिए अधिक पानी पीने, तैलीय भोजन कम करने, कम से कम 6 घंटे की नींद लेने और मिलेट (श्री अन्न) के सेवन पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि नेचुरोपैथी केवल इलाज की पद्धति नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन शैली है, जो जल, वायु, सूर्य और संतुलित आहार के माध्यम से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है।

Related posts

शादी समारोह में मारपीट का वीडियो वायरल, युवक की कमर में दिखी पिस्टल

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो बस ऑपरेटर परमिट में उल्लेखित नियम शर्तों का पालन नहीं कर रहे

khabarsamayper

इंदौर के सरकारी अस्पतालों के पानी में बैक्टीरिया, 15 में से 6 सैंपल में Coliform और 5 में E. coli

khabarsamayper

Leave a Comment