Breaking News

पिछड़ा वर्ग योजनाओं का प्रचार प्रसार करें और जागरूकता अभियान चलाएं : Dr. Ram krishna Kusmariya

पिछड़ा वर्ग योजनाओं का प्रचार प्रसार करें और जागरूकता अभियान चलाएं : Dr. Ram krishna Kusmariya
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की
पिछड़ा वर्ग छात्रावासों के सुदृढ़ीकरणएवं खेलकूंद की गतिविधियां कराने के दिए निर्देश
—–
म.प्र. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने गुरुवार को छतरपुर सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ पिछड़ा वर्ग विभाग से संबंधित शासन की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियांवयन की समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, एएसपी श्री विक्रम सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री बलवीर रमन, डीपीओ श्री राजीव सिंह, डीईओ शिक्षा विभाग श्री एम.के. कोटार्य, निरीक्षक पिछड़ा वर्ग श्री रामकुमार त्रिवेदी अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया ने विभागीय अधिकारियों के साथ पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का जिले में प्रचार प्रसार किया जाए और लोगों को जागरूकता अभियान चलाकर जागरुक किया जाए। साथ ही छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समय से दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
• छात्रावास में एक पेड़ मां के नाम पौध रोपण किया
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया द्वारा छतरपुर शहर में स्थित पिछड़ा वर्ग बालक एवं बालिका छात्रावास का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और छात्रावासों के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। साथ ही खेलकूंद की गतिविधियां कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान में बालक छात्रावास में पौध रोपण किया। साथ ही सभी छात्रों से एक-एक पौधा रोपने की अपील की।

Related posts

लोक निर्माण विभाग के आठ इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई

khabarsamayper

मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav का संकल्प — “हर गाँव, हर खेत में पानी और समृद्धि”

khabarsamayper

प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाइकिंग इवेन्ट ‘राइडर्स इन द वाइल्ड-2025 का तृतीय संस्करण रविवार को एमपीटी के होटल ‘विंड एंड वेव्स’ से शुरू हुआ

khabarsamayper

Leave a Comment