Breaking News

दमोह में पुलिस की कार्रवाई, अवैध गांजा बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार

दमोह में पुलिस की कार्रवाई, अवैध गांजा बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार

दमोह में पुलिस की कार्रवाई, अवैध गांजा बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह अवैध गांजा की खेप लेकर यहां सप्लाई करने आया था। फिलहाल, उसपर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अपराधों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के बावजूद तस्कर बेखौफ होकर गांजा सप्लाई कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस इसके लिए लगातार अभियानें चलाती रही हैं, लेकिन तब भी उनके हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। इसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब पुलिस ने अवैध गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पथरिया का मामला

दरअसल, मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। इस दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से करीब 3 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है। वहीं, गांजे की अनुमानित कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है।

पूछताछ जारी

वहीं, थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा लगातार नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एक बार फिर उनकी सूचना पर कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह अवैध गांजा की खेप लेकर यहां सप्लाई करने आया था। फिलहाल, उसपर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related posts

विधायक ललिता यादव के नेतृत्व में कॉंग्रेस को एक और बड़ा झटका,कॉंग्रेस की छतरपुर जनपद अध्यक्ष ममता चंदशेखर तिवारी ने सैकड़ो लोगो के साथ ज्वाईन की BJP

khabarsamayper

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक 9 जून को

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर खाद्य सुरक्षा में सहयोग के लिए किया आहवान

khabarsamayper

Leave a Comment