Breaking News

ग्लोबल स्किल्स पार्क में ‘आयशर जीएसपी टॉक्स’

ग्लोबल स्किल्स पार्क में ‘आयशर जीएसपी टॉक्स’

उद्योग जगत के विशेषज्ञ डॉ. बसु करेंगे छात्रों का मार्गदर्शन

संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क (एसएसआर जीएसपी) में 21 नवंबर 2024, गुरुवार को ‘आयशर जीएसपी टॉक्स’ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष सत्र में वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (वोल्वो ग्रुप और ईशर मोटर्स का संयुक्त उपक्रम) के प्रमुख मानव संसाधन अधिकारी डॉ. पार्थसारथी बसु मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम ग्लोबल स्किल्स पार्क के मुख्य ऑडिटोरियम में शाम 4:30 बजे होगी। सत्र का उद्देश्य छात्रों को मानव संसाधन प्रबंधन और उद्योग जगत की नवीनतम रणनीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी देना है।

इस सत्र का लाभ लेने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है, और अधिक जानकारी के लिए 9981919733 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, कार्यक्रम से संबंधित जानकारी www.globalskillSpark.in पर भी उपलब्ध है।

ग्लोबल स्किल्स पार्क मध्यप्रदेश में कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। इस आयोजन से छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों से जुड़ने और अपनी क्षमताओं को निखारने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया जा रहा है।

Related posts

नियोक्ताओं और कर्मचारियों के पंजीकरण को मिलेगा प्रोत्साहन

khabarsamayper

बरगी डैम क्रूज हादसा: माँ ने आखिरी सांस तक बेटे को सीने से लगाए रखा, 9 शव बरामद

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 जून को प्रातः 8 बजे उज्जैन के रामघाट से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ करेंगे

khabarsamayper

Leave a Comment