Breaking Newsअन्य

बरगी डैम क्रूज हादसा: माँ ने आखिरी सांस तक बेटे को सीने से लगाए रखा, 9 शव बरामद

जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाला दृश्य सामने आया है। हादसे के बाद एक 39 वर्षीय महिला, मरीना मैसी, अपने 4 साल के मासूम बेटे को सीने से लगाए हुए मृत अवस्था में मिलीं।

यह दृश्य हादसे की भयावहता और एक माँ के अपने बच्चे के प्रति अंतिम क्षण तक के प्रेम को दर्शाता है। अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

रेस्क्यू टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन खराब मौसम और पानी की गहराई के कारण राहत कार्य में कठिनाइयाँ आ रही हैं।

Related posts

दमोह के गंगा-जमना स्कूल पर चल सकता है बुलडोजर —

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ब्रिटिश पार्लियामेंट का करेंगे भ्रमण

khabarsamayper

आंध्र प्रदेश: अस्पताल में सोते मरीज़ों के मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

khabarsamayper

Leave a Comment