Breaking News

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा अरुणाचल प्रदेश एसएचआरसी के लिए आयोजित तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समापन

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा अरुणाचल प्रदेश एसएचआरसी के लिए आयोजित तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समापन

एनएचआरसी की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती विजया भारती सयानी ने क्षमता निर्माण के लिए एपीएसएचआरसी के प्रयासों की सराहना की

उन्होंने कहा कि जीवंत सांस्कृतिक विविधता और अनूठी चुनौतियों के साथ अरुणाचल प्रदेश देश के मानवाधिकार ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

एनएचआरसी के महासचिव श्री भरत लाल ने कहा कि किसी भी संगठन के कार्यों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी वहां काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अधिक सार्थक रूप से योगदान करने में सहायता करती है

इस कार्यक्रम की सफलता अन्य एसएचआरसी के साथ सहयोग करने और भविष्य में देश में मानवाधिकार ढांचे को मजबूत करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षणों को आयोजित करने के लिए एक प्रोत्साहन बनेगी

एपीएसएचआरसी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री बामंग तागो ने राज्य में मानव तस्करी और मादक पदार्थों की लत की चुनौतियों तथा अन्य मुद्दों के समाधान के लिए राज्य आयोग को तैयार करने में प्रशिक्षण को सहायक बताया

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा अरुणाचल प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग (एपीएसएचआरसी) के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नई दिल्ली में संपन्न हुआ। एपीएसएचआरसी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री बामंग तागो और सचिव श्री इबोम ताओ सहित कुल बारह अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए एनएचआरसी कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती विजया भारती सयानी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश की जीवंत सांस्कृतिक विविधता और अनूठी चुनौतियों के साथ हमारे देश के मानव अधिकार ढांचे में अहम भूमिका है। यह बहुत खुशी की बात है कि वर्ष 2023 में स्थापित अरुणाचल प्रदेश एसएचआरसी अपनी क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

ऑल्ट

कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा कि एनएचआरसी द्वारा आयोजित इस व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम ने सामूहिक रूप से उन सिद्धांतों और मूल्यों पर विचार करने का अवसर दिया है जो देश में मानवाधिकारों की रक्षा और प्रोत्साहन के हमारे साझा मिशन का मार्गदर्शन करते हैं। हमारे संविधान की प्रस्तावना न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को हमारे राष्ट्र के मूलभूत सिद्धांतों के रूप में पुष्टि करती है। ये मूल्य वे नींव हैं जिन पर हमारी शासन व्यवस्था और कानूनी व्यवस्थाएँ बनी हैं। संविधान हम में से प्रत्येक को हर व्यक्ति की गरिमा और अधिकारों को बनाए रखने की जिम्मेदारी देता है।

ऑल्ट

उन्होंने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए अरुणाचल प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री बामंग तागो और अधिकारियों की सराहना की, जिसका उद्देश्य उन्हें अरुणाचल प्रदेश के लोगों के अधिकारों, सम्मान और वैध आकांक्षाओं को बनाए रखने में मदद करने के लिए अंतर्दृष्टि और साधन प्रदान करना है।

ऑल्ट

इस अवसर पर एनएचआरसी के महासचिव श्री भरत लाल ने कहा कि किसी भी संगठन के कार्यों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी होने से वहां काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अधिक सार्थक योगदान देने में सहायता मिलती है। उन्होंने दोहराया कि अधिकारों के उल्लंघन के मुद्दों का समाधान करने में मानव अधिकार संस्था के सफल कार्यप्रणाली के लिए संवेदनशीलता, उत्तरदायी और तत्परता महत्वपूर्ण है।

ऑल्ट

श्री लाल ने उम्मीद जताई कि एनएचआरसी के अनुभव से सीखने की पहल करते हुए, एक अनुकूलित व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से, एपीएसएचआरसी अरुणाचल प्रदेश के लोगों की मानव अधिकार चिंताओं को संबोधित करने के लिए इस ज्ञान को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा और अन्य एसएचआरसी के लिए एक उदाहरण स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारत में, देश के अन्य हिस्सों में प्रकाश फैलाने से पहले अरुणाचल प्रदेश में सूरज उगता है, उसी तरह एपीएसएचआरसी भी अपने काम से अन्य एसएचआरसी को रास्ता दिखाने का प्रयास करेगा।

श्री लाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के बारे में प्रतिभागियों से प्राप्त फीडबैक, भविष्य में इस तरह के प्रशिक्षणों के लिए अन्य राज्य मानव अधिकार आयोगों के साथ सहयोग करने के लिए प्रोत्साहन के रूप में आया है, ताकि साझा जिम्मेदारी के रूप में देश में मानव अधिकार ढांचे को सशक्त किया जा सके।

एपीएसएचआरसी के कार्यवाहक अध्यक्ष बामंग तागो ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए एनएचआरसी की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण राज्य आयोग को मानव तस्करी और नशीली दवाओं की लत जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करने में बहुत उपयोगी रहा है, क्योंकि राज्य में भौगोलिक परिस्थितियों से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अधिकारीगण एपीएसएचआरसी के कामकाज में इन्हें लागू करने के लिए व्यावहारिक शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर आगे विचार-विमर्श करेंगे तथा राज्य सरकार के साथ इस पर चर्चा करेंगे, ताकि राज्य में लोगों के बीच मानवाधिकारों के बारे में जागरूकता जागृत की जा सके तथा सामूहिक प्रयासों के माध्यम से उनकी चिंताओं का समाधान किया जा सके।

ऑल्ट

इससे पहले, संयुक्त सचिव श्री देवेन्द्र कुमार निम ने उद्घाटन भाषण देते हुए कहा कि एनएचआरसी का प्रयास है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से एपीएसएचआरसी के अधिकारियों को शिकायतों के स्वरूप, मौके पर पूछताछ, अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़, प्रशिक्षण और आउटरीच, अनुसंधान, मीडिया और संचार तथा शिकायत प्रबंधन सहित मानव अधिकार संस्था की कार्य प्रणाली की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया जाए।

ऑल्ट

उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये सत्र उन्हें अरुणाचल प्रदेश में वंचित समुदायों सहित सभी व्यक्तियों के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहन देने के लिए सशक्त बनाएंगे।

ऑल्ट

Related posts

khabarsamayper

रचनात्मक संवाद, व्यक्तिगत ईमानदारी, निस्वार्थ समर्पण, करुणा और परस्पर सम्मान शासन का ‘पंचामृत’ हैं: उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि गीता का संदेश प्रत्येक नागरिक के लिए मार्गदर्शक की तरह है उपराष्ट्रपति ने कहा कि पिछले दशक में भारत की प्रगति में ‘साथी’ और ‘सारथी’ की भूमिका निर्णायक रही है उपराष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत अब एक सपना नहीं है, यह हमारा लक्ष्य है उपराष्ट्रपति ने कहा कि विकसित राष्ट्र की राह पर आगे बढ़ते हुए भारत की आवाज विश्व स्तर पर गूंजेगी उपराष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि हमें अपने संविधान और संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश करने वाली ताकतों के खिलाफ सतर्क रहना चाहिए Posted On: 08 DEC 2024 6:25PM by PIB Delhi भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज घोषणा की कि विकसित भारत अब एक सपना नहीं बल्कि एक निश्चित लक्ष्य है। उन्होंने कहा, “हमें गीता के ज्ञान को याद रखना चाहिए। अर्जुन ने जो ध्यान दिया- उनकी नज़र मछली पर नहीं बल्कि लक्ष्य पर थी। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए वही दृष्टि, ध्यान और दृढ़ संकल्प रखना चाहिए कि भारत 2047 तक या उससे भी पहले एक विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त कर ले।” हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, “साथी और सारथी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। भारत ने पिछले एक दशक में यह देखा है- अभूतपूर्व आर्थिक प्रगति, अविश्वसनीय संस्थागत ढांचे का निर्माण और वैश्विक स्तर पर एक अद्वितीय स्थिति और सम्मान, जो कभी अकल्पनीय था।” उन्होंने कहा, “भारत की आवाज़ आज बहुत मज़बूती से गूंजती है। हम न केवल एक महाशक्ति के रूप में उभर रहे हैं, बल्कि हमने एक रास्ता भी चुना है – 2047 तक एक विकसित भारत का रास्ता।” अपने संबोधन में श्री धनखड़ ने सभी से गीता के सार को अपनाने और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने गीता की शिक्षाओं से प्रेरित शासन के “पंचामृत मॉडल” की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मैंने इस बात पर गहराई से विचार किया कि मैं इस पवित्र स्थान से ऐसा क्या संदेश दे सकता हूं जिसे हर नागरिक दूसरों पर निर्भर हुए बिना अपना सके। मैं गीता से पांच मूलभूत सिद्धांत प्रस्तावित करता हूं, जिन्हें मैं शासन का पंचामृत कहता हूं, जिन्हें हर नागरिक दृढ़ संकल्प के साथ लागू कर सकता है।” उपराष्ट्रपति ने पांच स्तंभों के बारे में विस्तार से बताया: रचनात्मक संवाद: उन्होंने कहा, “श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच संवाद हमें सिखाता है कि मतभेदों को विवाद नहीं बनना चाहिए। मतभेद स्वाभाविक हैं क्योंकि लोग अलग-अलग सोचते हैं। यहां तक कि हमारी संविधान सभा में भी मतभेद थे, लेकिन उन्होंने बहस और चर्चा के ज़रिए उन्हें सुलझाया। यह एक महत्वपूर्ण संदेश है और मैं उम्मीद करता हूँ कि हमारे सांसद, विधान सभा के सदस्य, स्थानीय प्रतिनिधि और सभी संस्थाएँ रचनात्मक संवाद पर ध्यान केंद्रित करेंगी। संवाद का नतीजा सामाजिक और राष्ट्रीय हितों को पूरा करना चाहिए, न कि व्यक्तिगत लाभ।” श्री धनखड़ ने जोर देकर कहा, “दूसरा सिद्धांत व्यक्तिगत ईमानदारी है। जो लोग जिम्मेदारी के पदों पर हैं, चाहे वे प्रशासन, राजनीति या अर्थशास्त्र में हों, उन्हें उदाहरण के रूप में नेतृत्व करना चाहिए। उनके आचरण से जनता को प्रेरणा मिलनी चाहिए, क्योंकि इसका समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है।” उन्होंने निस्वार्थ भावना की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “तीसरा सिद्धांत निस्वार्थ समर्पण है। भगवान कृष्ण सिखाते हैं, ‘यज्ञार्थ कर्मणो’ – काम व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बल्कि व्यापक भलाई के लिए होना चाहिए। इसी भावना के साथ, मैं सभी से अपील करता हूं कि 2047 तक विकसित भारत का निर्माण एक महान यज्ञ है। राष्ट्र के कल्याण के लिए सभी को अपनी क्षमता के अनुसार इस सामूहिक प्रयास में योगदान देना चाहिए।” उपराष्ट्रपति ने रेखांकित किया, “चौथा सिद्धांत करुणा है। करुणा हमारी 5,000 साल पुरानी संस्कृति का सार है। कोविड-19 संकट के दौरान, भारत ने अपनी चुनौतियों का सामना करते हुए भी 100 से अधिक देशों को टीके उपलब्ध कराकर अपनी करुणामयी भावना का प्रदर्शन किया। आज, चाहे वह समुद्र में फंसे जहाजों को बचाना हो, युद्ध के दौरान छात्रों को निकालना हो, या भूकंप और अकाल जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता प्रदान करना हो, भारत हमेशा सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला रहा है। इस करुणा को हर किसी के जीवन में जगह मिलनी चाहिए।” श्री धनखड़ ने कहा, “पांचवां सिद्धांत परस्पर सम्मान है। प्रतिस्पर्धा आवश्यक है, लेकिन इससे संघर्ष नहीं होना चाहिए। आज, कोई दुश्मन नहीं है – केवल अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। यह विविधता हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे पास कितनी विविधता है, इस पर विचार करें, फिर भी यह सब एकता में परिवर्तित हो जाती है। इस विचार को पंचामृत ढांचे के तहत शासन में एकीकृत किया जा सकता है।” उपराष्ट्रपति ने भारत की प्रगति और एकता के लिए चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला और कहा, “देश के भीतर और बाहर कुछ ताकतें व्यवस्थित रूप से भारत की अर्थव्यवस्था और संस्थानों को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उनका इरादा हमारी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना और हमारी प्रगति के मार्ग को बाधित करना है। ऐसी ताकतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।” इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

khabarsamayper

एमपी के पुलिस विभाग में निकली भर्ती —

khabarsamayper

Leave a Comment