Breaking Newsअन्य

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का अष्टम दिवस, प्रेरक संदेशों से जागरूक कर रही छतरपुर पुलिस

मध्यप्रदेश पुलिस के “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अष्टम दिवस पर छतरपुर पुलिस ने जिलेभर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले के मार्गदर्शन में विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर नशे के दुष्परिणामों से जुड़ी जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।

इस दौरान जिले के गणमान्य व्यक्तियों, खिलाड़ियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए नशामुक्ति संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही ऐसे व्यक्ति की प्रेरणादायी कहानी भी साझा की गई, जिसने नशे की लत छोड़कर अपने जीवन को नई दिशा दी। छतरपुर पुलिस ने आमजन, विशेषकर युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।

Related posts

बाणसागर महाविद्यालय अब कहलायेगा शहीद गोविंद प्रसाद मिश्रा महाविद्यालय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

13 एवं 27 अगस्त को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर

khabarsamayper

सराहनीय कार्यों के लिए रेडक्रॉस की विभिन्न इकाइयॉ पुरस्कृत

khabarsamayper

Leave a Comment