Breaking Newsअन्य

‘न्याय पथ अभियान’ के तहत 4 साल पुराने मारपीट मामले के दो वारंटी गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस ने “न्याय पथ अभियान” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना अलीपुरा क्षेत्र के वर्ष 2022 के मारपीट प्रकरण में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित मामलों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र सोनी (पिता मुरारी लाल सोनी) और सुरेंद्र पाल (पिता सुखलाल पाल), दोनों निवासी अलीपुरा, के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छतरपुर पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

“न्याय पथ अभियान” के तहत एसपी अगम जैन के निर्देशन में कई वर्षों से फरार अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

khabarsamayper

पुलिस अस्पताल पुलिस लाइन छतरपुर में डायल-112 के पुलिसकर्मी एवं पायलटों का सीपीआर/बीएलएस संबंधी प्रशिक्षण

khabarsamayper

बड़ामलहरा सिविल अस्पताल में 50 टीबी मरीजों को पोषण किट, रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्तदान

khabarsamayper

Leave a Comment