Breaking Newsअन्य

10 साल पुराने दुष्कर्म मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार, ‘न्याय पथ अभियान’ में छतरपुर पुलिस को सफलता

छतरपुर पुलिस के ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत थाना लवकुशनगर पुलिस ने वर्ष 2016 के दुष्कर्म प्रकरण में पिछले 10 साल से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अमृतलाल प्रजापति, निवासी ग्राम उचेहरा (जिला सतना), को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन और एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अंबे एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। छतरपुर पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निराकरण के लिए ‘न्याय पथ अभियान’ लगातार जारी है।

Related posts

छतरपुर में डॉक्टरों का कमाल: 5 वर्षीय बच्ची के गले में फंसा 5 रुपये का सिक्का बिना ऑपरेशन निकाला

khabarsamayper

दो अनमोल जिंदगियों को मिला नया जीवन दान पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा बनी वरदान

khabarsamayper

डिजिटल डिग्री वेरीफिकेशन: विद्यार्थी-हित में सार्थक पहल, कहा राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

khabarsamayper

Leave a Comment