Breaking Newsअन्य

‘विद्यार्थी ही देश के भविष्य के निर्माता’— मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेधावी छात्रों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश का उज्ज्वल भविष्य विद्यार्थियों के हाथों में है और लोकतंत्र की समझ, उसके मूल्यों को आत्मसात करना तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी एक जागरूक नागरिक की पहचान है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है और विधानसभा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने का सर्वोत्तम माध्यम है।

बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के समिति कक्ष क्रमांक-1 में मुख्यमंत्री ने आगर-मालवा जिले के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों तथा स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल, जबलपुर के 40 विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली, कानून निर्माण की प्रक्रिया और संसदीय परंपराओं की जानकारी साझा करते हुए युवाओं से प्रदेश और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related posts

सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में 1 घंटे किया प्रदर्शन: 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया, 27 प्रतिशत आरक्षण सहित जाति जनगणना की रखी मांग

Admin

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।

khabarsamayper

भारत भवन बनेगा उत्कृष्ट नाट्य प्रशिक्षण संस्थान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment